Counter

Thursday, October 29, 2009

विश्व मगल गो ग्राम यात्रा को संबोधित करते हुए जगतगुरु वामचार्य











सभा को संबोधित करते हुए जगतगुरु वामचार्य ने कहा की गौ माता हमारी जन्म देने वाली माता से भी बड़ी है।
हमारी माँ हमें दो से तीन साल तक के उम्र तक अपना दूध पीलाकर पालती है लेकिन वही गौ माता हमे बचपन से ले कर जीवन के अन्तिम समय तक अपने दूध को पिलाती है।
उन्होंने कहा की गौ माता हमारे जन्म देने वाली माँ से भी बड़ी है फ़िर भी हम अपनी जन्म देने माँ को अंत समय तक सेवा करते है तथा अंत में मरने के बाद हम उनकी दाहसंस्कार कर भोज का आयोजन करते है एवं उनके नाम पर दान पुण्य करते है जब की गौ माता जब तक हमे दूध पिलाती है तब तक हम उनकी सेवा करते है लेकिन जैसे ही वह दूध देना बंद कर देती है वह हमारे लिए बोझ बन जाती है और हम उसे एक निरदयी के सामान कसाई के हाथो बेच देते है जो कसाई लेजाकर उसकी हत्या कर देता है।
जगतगुरु ने कहा की भारत में गौ माता की सुरक्षा तभी किया जा सकता है जब भारत के सभी हिंदू अपनी माता के सामान गौ माता की सेवा करे।
जगतगुरु ने मुस्लिम कौम से भी कहा की आप सब में दूध का और महत्व है फ़िर भी आप लोग गौ माता का खून क्यो करते है?
जगतगुरु ने मुस्लिमो को भी गौ माता की सेवा हेतु आगे आने को कहा एवं भारत सरकार से भी गौ माता की हत्या न हो इसके लिए नया कानून बनाने पर जोर दिया।

2 comments:

  1. Bilkul Sahi Kaha aapne... Hum hinduon ko Gau Maata ki Raksha ke liye jaroor kuch shighr hi karna chahiye..

    Hum aapke sath hain.

    ReplyDelete
  2. I SUPPORT YOUR ALL THE WAY......NO KILLING OF GOU MATA.

    ReplyDelete