Counter

Tuesday, January 15, 2013

ईश्वर की पूजा से मिलती है शक्ति : संजय नाथ

जागरण प्रतिनिधि, मोतिहारी : योग मित्र मंडल के तत्वावधान में बनकट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वामाचार्य के सेवक संजय नाथ ने कहा कि हर घर में देवी व देवता की पूजा की जाती है। पूजा से मानव को शक्ति मिलती है। इस मौके पर 21 गरीब व असहाय लोगों के बीच छोटा गैस चूल्हा का वितरण किया गया। साथ ही वार्ड दस के पांच बच्चों के इंटर से आगे तक की शिक्षा में सहयोग का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में डीएवी की संगीत शिक्षिका अल्पना रतन ने मंगलाचरण व भक्ति गीतों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. शोभाकांत चौधरी व संचालन डा. अरुण कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में ज्ञान प्रकाश शर्मा व चैतन्यमूर्ति प्रमुख थे।

Saturday, December 22, 2012

वृद्धाश्रम की भूमि अधिग्रहण की, तो होगा आंदोलन

रक्सौल, अनुमंडल प्रतिनिधि : शहर के काली नगरी में शुक्रवार को गुरूनाथ अखाड़ा की कोर कमेटी की बैठक सेवक संजयनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्राम कनना, थाना 21, अंचल रक्सौल में स्थित वृद्धाश्रम की भूमि का एडीएम, अनुमंडल पदाधिकारी व अंचलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किए जाने पर चर्चा की गई। बैठक में श्री नाथ ने कहा कि इस जमीन को आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर द्वारा पत्रांक रा 336, 23/08 ज्ञापांक 2604/2 एफ दिनांक एक सितंबर 2011 द्वारा धार्मिक विवाद के कारण भू अर्जन से मुक्त करने का आदेश पारित है। इसके बावजूद अधिकारियों ने आदेश को दरकिनार करते हुए बीते 20 दिसंबर को उक्त भूमि का निरीक्षण किया। बैठक में एक स्वर से निर्णय लिया गया कि अगर प्रशासन वृद्धाश्रम की भूमि को पावरग्रिड का निर्माण के लिए अधिग्रहण करता है, तो इसे साधु-संत बर्दाश्त नही करेंगे। साथ ही कहा गया कि पावरग्रिड के दक्षिणी भाग में एक बड़ा हिस्सा पड़ा है, उसे सरकार क्यों नहीं अधिग्रहण करने की योजना बना रही है। वहीं अखाड़ा के सभापति सेवक मुक्तिनाथ बाबा ने कहा कि उक्त जमीन पर अगर प्रशासन द्वारा कोई भी कार्य कराया गया, तो साधु-संतों द्वारा प्रशासन के विरूद्ध आंदोलन होगा। बैठक में सेवक लोकेशनाथ, जगतनाथ, बुद्धराम नाथ, रवीन्द्र बाबा, सोमनाथ बाबा, मनीष पाठक, योगेन्द्र जी, विनोद यादव, चंद्रशेखर भारती आदि मौजूद थे।

Friday, July 20, 2012

२२ जुलाइ २०१२ को विश्व हिंदू वामाशक्ति संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय /प्रान्तीय कार्यालय का उद्घाटन


जगतगुरू वामाचार्या सेवक संजयनाथ जी के कर कमलों से २२ जुलाइ २०१२ को विश्व हिंदू वामाशक्ति संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय /प्रान्तीय कार्यालय का उद्घाटन होने वाला है. यह पटना सेवक संजयनाथ दसमहाविद्धया मंदिर के परिसर में ११ बजे सुबह होगा जिसमें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय महासचिव के सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे.

इस कार्यालय के उद्घाटन के पश्चात पूरे बिहार में गौवंश रक्षा महायॅग होगा, जिसके समापन के समय सुअर की बलि दे कर सभी गौ वंशियों के सींग एवम पैरों में सुअर का खून लगाया जाएगा| इसके परिणाम स्वरूप राक्षस प्रवृति वाले लोगों के हाथों गौ माता का वध नही होगा|

आम हिंदुओं से यह अपील है की अपने अपने गौ माताओं के सींग एऊं पैरो पर सुअर के खून को लगाए ओर उनकी रक्षा करें.