Counter

Thursday, March 03, 2011

महाशिवरात्रि पर गूंजा हर-हर महादेव






रक्सौल,पूच। महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को शहर के शिवालयों व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस पर्व को लेकर पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। 
 स्थानीय काली मंदिर से कलश यात्रा के साथ विभिन्न झांकियों सहित भगवान शिव की बारात निकाली गई, जिसमें शामिल शिव के गण आकर्षण का केन्द्र बने रहे। शिव बारात नगर परिक्रमा के पश्चात सरिसवा नदी से जल लेकर पुन: मंदिर पहुंची, जहां वामाचार्य सेवक संजयनाथ द्वारा भगवान शिव का रूद्राभिषेक व जलाभिषेक के बाद पूजन व भष्म आरती की गई। इस दौरान अखंड अष्टयाम व भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतरजातीय विवाह करने वाले युगल अनिल अग्रवाल व रश्मि श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। इधर महाशिवरात्रि को लेकर शहर में खूब चहल-पहल रही। 

Saturday, October 30, 2010

भारत की अखंडता के लिए हिंदुओं का एक होना आवश्यक - जगतगुरू वामाचर्या


भारत सरकार एवम बिहार सरकार ने तो हिंदुओं से टॅक्स ले कर सिर्फ़ अल्प संख्यको के लिए ही कार्य किया लेकिन डेहरी अनसौन की कोख से जन्मे एक बालक प्रदीप जोशी अपनी निजी राशि से प्रतेक वर्ष हज़ारों लड़कियों की शादी करवाने तथा प्रतेक वर्ष बिहार के कोने कोने से सैकड़ो बस खुलवा कर भगवान शिव के भक्तो को देवघर के दर्शन कराने का निशुल्क कार्य करते हैं. इतना ही नही वे डेहरी ओनसोन के जितने भी ग़रीब रोगी लोग हैं उनको अपने निवास पर आके अपना इलाज़ करवाने का एक नेक कार्य भी करते हैं. ऐसे ग़रीब लोगों को उनकी ओर से भोजन तथा रहने की सुविधा भी स्वयं श्री प्रदीप जोशी उपलब्ध करवाते हैं


ऐसे व्यक्ति के नाम के आगे श्री शब्द शोभित नही होता इसलिए आज जगतगुरू वमाचर्या ने उनके नाम के आगे सेवक होने की सम्मान की घोषणा की. जगतगुरू वामाचर्या ने देहरी ओनसोन में कहा की यदि राष्‍ट्र सेवा दल की सरकार बिहार में बनी तो हर साल १००० हिंदुओं को मानसरोवर यात्रा मुफ़्त या सरकारी कोष से उपलब्ध कराई जाएगी.

साथ ही साथ बिहार की वर्तमान सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जगतगुरू ने उन पर बिहार की जनता को धोखा देने का दोष भी लगाया.
सरकार की गद्दी पाने के लिए आज से ५ साल पहले नीतीश जी ने कहा था की मैं १०० दिन के अंदर बिहार की जनता का पलायन रोक दूँगा परंतु आज ५ वर्ष पूरे हो गये है तब भी बिहार से मज़दूरो का पलायान नही रुका. जगतगुरू ने जनता को याद दिलाया की नीतीश सरकार ने ५ वर्षो तक एक भी नये या बंद पड़े हुए कारखानो को नही खुलवाया.कल कारखाने खोलने के कार्य को नज़रअंदाज़ कर नीतीश सरकार सिर्फ़ कब्रिस्तान घेरने के कार्य में लगी रही.
यहाँ तक की भाजपा सरकार के सुशील मोदी जो हमेशा राम राम कहा करते थे वे भी राम का नाम भूल चुके है, यदि उनकी सरकार में दम है तो अब राम मंदिर बनाने की घोषणा करें अन्यथा हिंदुओं को गुमराह करना बंद करे.

जगतगुरू ने आम जनता से यह अपील किया की यदि हिंदुओं को बचाना है तो राष्‍ट्र सेवा दल के चुनाव चिन्ह नगाड़ा पे मुहर लगा के उनको विजयी बनाए.  

Tuesday, October 26, 2010

राष्‍ट्र सेवा दल की ओर से बिहार चुनावों में हिंदुओं का नेतृत्व करते हुए जगतगुरू वामाचर्या






बिहार में आगामी चुनाव को लेकर जगतगुरू वामाचर्या सेवक संजयनाथ ने हिंदुओं का नेतृत्व कर रही पार्टी राष्‍ट्र सेवादल के समर्थन में पूरे उत्तर बिहार में राष्‍ट्र सेवा दल के सचिव श्री प्रदीप जोशी के साथ हेलिकॉप्टर से दौरा किया.
यह दौरा पटना से शुरू हो कर आज गोपालगंज, थावे आदि इलाक़ों में चल रहा है.


जगतगुरू वामाचर्या सेवक संजयनाथ जी ने बिहार की जनता से कहा है की राष्‍ट्र सेवा दल सिर्फ़ हिंदुओं की पार्टी है. 


इसलिए  मुस्लिमों का वोट नही चाहती है. क्योंकि वह बी.जे.पी ओर कॉंग्रेस के तरह मुस्लिमों से वोट ले कर मुस्लिम तुष्टिकरण में विश्वास नही रखती है. राष्‍ट्र सेवा दल सिर्फ़ हिंदुओं के लिए काम करेगी इसलिए कृपया सभी हिंदू एक हो कर उन्हे अपना वोट प्रदान करें.

Thursday, September 30, 2010

हाइ कोर्ट के निर्णय ने हिन्दुस्तान के स्वाभिमान को बढ़ाया....


आज उच्य न्यायालय से राम जन्मभूमि के पक्ष मे जो आदेश आया उस से सिद्ध होता है की भारत में अभी भी सभी अधिकारी राष्ट प्रेम से बँधे हुए हैं एवम भारतीय संस्कृति को बरकरार रखने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.

आज के इस निर्णय से हमें यह लगता है की यदि इस मुद्दे में राजनीतिकरण नही हुआ होता तो आज इस निर्णय को आने में साठ वर्ष नही लगते ऑर यह मामला ३-४ वर्ष में ही सुलझ जाता. उच्य न्यालय के जजों ने यह साबित कर दिया की भारत की पहचान बाबर नही राम हैं.

आज मैं भारत के मुस्लिम समुदाय से यह कहना चाहता हूँ की जिस बाबर के नाम पर यह मस्जिद की लड़ाई हो रही थी उस बाबर के बारे में थोड़ा सोचे क्योंकि वह बाबर एक विदेशी आक्रमणकारी था. भारत के बहुताय मुस्लिमों के पूर्वज हिंदू ही थे जिन्हे बाबर ने जबरन मुस्लिम धर्म में परिवर्तित किया था. वैसे आक्रमणकारी के लिए हम अपने देश में आपस में लड़ते रहे यह देश के लिए अची बात नही है.

इसलिए मेरी मुस्लिम समुदाय से यह अपील है की वे अपने विशाल काया का प्रदर्शन करते हुए अपने हिस्से की ज़मीन भी राम मंदिर के निर्माण हेतु दान कर दें. इस से ही हिंदू मुस्लिमों के साथ साथ भारत का भी कल्याण होगा.

साथ साथ मैं कॉंग्रेस पार्टी को भी बधाई देना चाहता हूँ. जब राजीव गाँधी की सरकार थी तब रामलला के जन्म भूमि का ताला खुला ओर हिंदुओं ने अपना पूजा पाठ करना फिर से चालू किया. ऑर आज एक बार फिर कॉंग्रेस की सरकार ने रामलला की जन्म भूमि को वापस अपना स्थान दिला दिया. लेकिन जो पार्टी राम के नाम पर सरकार में गयी वह सिर्फ़ यह चाहती थी की राम के नाम पर मुझे गद्दी मिलती रहे पर राम के लिए वे कुछ ना करें. इसीलिए राम ने उनकी गद्दी छीन ली और वापस से कॉंग्रेस की सरकार
बनाई.

Wednesday, April 14, 2010

जगतगुरु वामचार्य सेवक संजयनाथ द्वारा महा कुम्भ हरिद्वार में शाही स्नान संपन्न

जगतगुरु वामचार्य सेवक संजयनाथ द्वारा महा कुम्भ हरिद्वार में शाही स्नान आज संपन्न. गुरुनाथ अखाडा की पेशवाई ने आज महा कुम्भ के अंतिम शाही स्नान में चार चाँद लगा दिए. भक्त जानो का उल्लास और भीड़ देखने वाली और अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना थी.













जगतगुरु वामचार्य की एक झलक पाने के लिए सभी श्रद्धालु जन अपने अपने पंडालों से बहार आ आ कर, भीड़ कों चीरते हुए उन्हें शाष्टांग दंडवत कर अपने आप कों सौभाग्यशाली बना रहे थे.

जगतगुरु वामचार्य महाराज की पेशवाई अपने आप में इतनी मनमोहक थी की गुरुनाथ अखाडा का नाम समस्त सनातन धर्म के बड़े बड़े अखाड़ो से कहीं पीछे नहीं रहा.

Tuesday, March 09, 2010

महा कुम्भ में गुरुनाथ अखाडा का खालसा


गुरुनाथ अखाडा के द्वारा गुरुनाथ अखाडा के सभी साधू संत एवं भक्तो के लिए महा कुम्भ के अवसर पर गौरी शंकर सेक्टर ब्लाक यू -151/152 प्लाट पर भक्तो के रहने एवं खाने पीने की व्यवस्था की गयी है।
आप सभी भक्तो कों गुरुनाथ अखाडा के जगतगुरु वामचार्य सेवक संजय नाथ महाराज द्वारा सादर आमंत्रित किया जा रहा है।

गुरुनाथ अखाडा का खालसा अभी भी हरिद्वार महा कुम्भ में वास कर रहा है। भक्तजन वहा जा सकते है। जगतगुरु वामचार्य सेवक संजयनाथ महाराज जी से महा कुम्भ हरिद्वार में भेंट ५ अप्रैल २०१० से १८ अप्रैल २०१० तक की जा सकती है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
सेवक सौरभनाथ
फ़ोन नंबर - 09931004470